

नर्मदापुरम / माखननगर थाना अंतर्गत रजौन रेत खदान से अवैध रेत उत्खनन करने वाले रेत चोरों ने एक युवक के साथ सिर्फ इसलिए मारपीट की कि उसने इन रेत चोरों को रेत के अवैध उत्खनन परिवहन से रोका। ज्ञात हो कि विगत दिनों ग्राम राजोंन निवासी युवक राज कीर ने रजौन रेत खदान से अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करने वालों को रेत चोरी करने से मना किया था। इस दौरान रेत माफिया राहुल कीर, जित्तू कीर, कुमर सिंह कीर और सूरज क़ीर ने राज के साथ गाली गलौज कर मारपीट की ओर जान से मारने की धमकीं दी। जिस पर माखननगर थाना पुलिस ने फरियादी राज कीर की रिपोर्ट पर चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 296(बी),115(2),351(3) 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कारवाई की है। ज्ञात हो कि आरोपियों के द्वारा रजौन रेत खदान से लंबे समय से अवैध रेत का उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। जिसको लेकर आए दिन विवाद की स्थिति यहां पर निर्मित होती रहती हैं।

