
नर्मदापुरम / शहर के मालाखेड़ी रोड स्थित यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया नर्मदा पुरम शाखा के 1 साल पूरे होने पर वर्षगांठ मनाई गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रमुख अधिकारी राजकुमार सेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर केक काटा गया और ग्राहकों ने अपने अनुभव साझा किए । कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ खाताधारक डॉ. प्रकाशचंद उपाध्याय का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया। इस मौके पर रीजनल मैनेजर राजकुमार सेन, ब्रांच हेड भानुप्रिया नरवरिया, बैंक अधिकारी अभिषेक जीवन, दीपेंद्र, वरिष्ठ ग्राहक के. के. खंडेलवाल, वी.के. दीक्षित, बैंक अधिकारी, आईटीआई शाखा प्रबंधक लवकेश नरवरिया, वरिष्ठ अधिवक्ता व्ही के दीक्षित, शिक्षा अधिकारी राजेश जायसवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
संचालित हो रही है जनहितैषी योजनाएं…
क्षेत्रीय प्रमुख राजकुमार सेन ने कहा कि यूनियन बैंक एक पूर्णतः राष्ट्रीयकृत और केंद्र सरकार के अधीन संचालित सुदृढ़ वित्तीय संस्थान है, जो देश के करोड़ों नागरिकों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने बैंक द्वारा संचालित विभिन्न जनहितैषी योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं और ऋण योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने शाखा की प्रगति में सतत सहयोग के लिए सभी खाताधारकों और कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक एन. भानुप्रिया ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों व ग्राहकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि सभी का सपोर्ट मिल रहा है । इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ खाताधारक एवं सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. प्रकाश चंद्र उपाध्याय का विशेष रूप से सम्मान किया गया। शाखा प्रबंधक ने कहा कि क्षेत्रीय प्रमुख के कुशल मार्गदर्शन, बैंक स्टाफ की कर्तव्यनिष्ठा और सम्मानित ग्राहकों के परस्पर विश्वास के बल पर ही शाखा ने अपना पहला वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न किया है।

