
नर्मदापुरम / अपनी दमदार आवाज और सामाजिक सरोकारों के लिए पहचान बनाने वाले प्रखर समाजसेवी प्रकाश गुप्ता लारा का शनिवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके निवास पहुंचकर शाल-श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर समाजसेवियों ने कहा कि प्रकाश गुप्ता लारा ने अपनी विशिष्ट आवाज और सामाजिक सक्रियता के माध्यम से शहर में अलग पहचान बनाई है। इससे पहले मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री विजेन्द्र सिंह तथा टीवी धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है के कलाकार करण मेहरा द्वारा भी उनका सम्मान किया जा चुका है। सम्मान के दौरान प्रखर समाजसेवी रितेश खंडेलवाल, उदय द्विवेदी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे। सभी ने प्रकाश गुप्ता लारा के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं श्री किराना, व्यापारी संघ अध्यक्ष नीतेश खंडेलवाल, महासचिव प्रमोद शाह, व्यापारीगण नंद हसीजा, कमल चौहान, अंशुल अग्रवाल, राम लालवानी, व्यापारी कल्याण महासंघ कोषाध्यक्ष उदित द्विवेदी, सचिव गोविंद मूलचंदानी
सपाक्स स्पीक संस्था जिला अध्यक्ष के एन त्रिपाठी ने भी प्रकाश गुप्ता का गुलदस्ता देकर स्वागत और सम्मान किया।

