नर्मदापुरम / ग्राम शुक्कर वाड़ा कला में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन महिलाओं का स्वागत कहानी सुनो कहानी से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में रचनात्मक सहभागिता एवं सीखने की भावना विकसित करना एवं बच्चों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण जांच की गई। नीतू गौर सरपंच एवं समूह की अध्यक्ष क्रांति दीक्षित का स्वागत कर अन्य उपस्थित महिलाओं का स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका पुष्पा राजो, सरिता सेवंती, रजनी, ममता सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही। पौष्टिक भोजन पर चर्चा की गई। हर आंगनबाड़ी केंद्र बनेगा पोषण शिक्षा और सम्मान का केंद्र पर भी चर्चा की गई। आयुर्वेदिक विभाग से अनीता मेहरा, प्रियंका मेहरा उपस्थित रहे, स्वास्थ विभाग से रजनी प्रजापति एवं रजनी यादव उपस्थित रही।

