

नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 1 अक्टूबर 2026 को शासकीय गृह विज्ञान कन्या महाविद्यालय में सशक्त वाहिनी अभियान की निशुल्क मार्गदर्शन कक्षाओं का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आशीष सिंह, सहायक संचालक संजय कुमार जैन, प्राध्यापक हर्षा चाचाने, रागिनी अहिरवार सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।
अभियान के तहत पंजीकृत बालिकाओं एवं युवतियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी विषय विशेषज्ञों द्वारा कराई जाएगी। कक्षाएं 3 माह तक महाविद्यालय में ही संचालित होंगी। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा बालिकाओं को अध्ययन सामग्री भी वितरित की गई।
विभाग ने बताया कि जो बालिकाएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती हैं, वे शासकीय गृह विज्ञान कन्या महाविद्यालय अथवा वन स्टॉप सेंटर नर्मदापुरम में संपर्क कर निशुल्क कक्षाओं में प्रवेश ले सकती हैं।

