
नर्मदापुरम / बनखेड़ी थाना अंतर्गत ग्राम चिल्लोद में मामूली बात को लेकर दो पड़ोसियों में आपस में विवाद हो गया।जिस पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की । तत्संबंध में बनखेड़ी थाना प्रभारी विजय सनस ने बताया कि फरियादी संतोष केवट ने रिपोर्ट लिखाई है कि पड़ोस में रहने वाले प्रमोद ठाकुर ने उनके साथ सहित ऋषि केवट, गोकुल केवट के साथ शराब पीकर गाली गलौज कर मारपीट की। इस दौरान संतोष केवट, ऋषि केवट, गोकुल केवट को मामूली चोट आई। जिस पर पुलिस ने फरियादी संतोष केवट की रिपोर्ट पर आरोपी प्रमोद ठाकुर के खिलाफ धारा 296 बी,115(2) 351(3) बी एनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

