
नर्मदापुरम / बनखेड़ी थाना अंतर्गत पुलिस ने दो स्थानों से जुआडियो को गिरफ्तार कर लगभग 12 हजार रूपए से ज्यादा बरामद कर ताश की गड्डी जब्त कर जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कारवाई की । तत्संबंध में बनखेड़ी टी आई विजय सनस ने बताया कि पालिया पिपरिया में एक स्कूल के पीछे जुआ खेल रहे दो जुआरी राहुल मेहरा और राकेश ठाकुर को गिरफ्तार कर उनके पास से 4,410 रुपए जब्त कर ताश की गड्डी बरामद की गई। इसके अलावा ग्राम माहल्लनवाडा में वेयर हाउस के पास जुआ खेल रहे प्रेम नारायण पटेल, निश्री मेहरा, राजेश विश्वकर्मा और यूनिश खान को गिरफ्तार कर उनके पास से 8,200 रूपये नगदी सहित ताश की गड्डी बरामद की गई। दोनो मामले में जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

