
नर्मदापुरम / परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास परियोजना सोहागपुर में पर्यवेक्षकों की कमी के चलते विभागीय कार्यों में आने वाली कठिनाईयों को दृष्टिगत श्रीमती प्रतिभा वाजपेई पर्यवेक्षक को उनकी मूल पदस्थापना स्थल परियोजना सोहागपुर में यथावत पर्यवेक्षक पद पर पदस्थ कर दिया गया। प्रतिभा वाजपेयी का जो यहां से सोहागपुर ट्रांसफर किया गया है वह जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के पास शिकायत आने के आधार पर किया गया है। इसलिए उन्हें यहां से सोहागपुर उनकी मूल जगह कर दिया गया है। वहीं प्रशासक वन स्टॉप सेंटर नर्मदापुरम का प्रशासकीय प्रभार श्रीमती रश्मि वर्मा, सहायक निर्देशिका आंगनवाड़ी प्रशिक्षण केन्द्र पवार खेड़ा को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से सौंपा गया। कलेक्टर के पीए प्रथमेश पटेल ने जिला कार्यक्रम अधिकारी आशीष सिंह को फोन कर रश्मि वर्मा के आदेश निरस्त करने की बात सामने आ रही है। कलेक्टर ने रश्मि वर्मा को वन स्टाफ सेंटर नर्मदापुरम नियुक्त किया है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर के पीए द्वारा महिला बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी को फोन करके कह रहे हैं कि यह आदेश निरस्त कर दो, जबकि कलेक्टर का आदेश है और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निरस्त करने फोन लगा रहे हैं।
इनका कहना है….
अभी आदेश निरस्त नहीं किया गया है। अब आगे जो भी नियम होगा उसका पालन किया जाएगा।
आशीष सिंह,
जिला कार्यक्रम अधिकारी, नर्मदापुरम।

