
नर्मदापुरम / सामाजिक समरसता राष्ट्रीय एकता मंच के सदस्यों ने नेहरू पार्क में उपस्थित होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया,जयंती के एक दिन पूर्व बैठक में स्वच्छता कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया गया जिसकी अध्यक्षता इटारसी- होशंगाबाद के पूर्व विधायक पं. गिरजाशंकर शर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पण किए गए। मंच के संरक्षक के एस राजपूत, अध्यक्ष अरुण दीक्षित, कार्यवाहक अध्यक्ष मोहम्मद अकरम खान, लाखन रघुवंशी, पिता विलियम मसीह, के एन त्रिपाठी, ललित मोहन यादव, मोहम्मद आदिल फाजली, जयबाला निगम और डॉ. मयंक तोमर ने दोनों महान विभूतियों के जीवन- देश के लिए त्याग पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में अशोक दिवोलिया, के के शर्मा, महेश शर्मा रमेश गोपलानी, रमेश सोनी, जयशंकर तिवारी, बद्री प्रसाद कौरव एवं डॉ. बलदेव यादव आदि सदस्य उपस्थित थे, कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.मयंक तोमर द्वारा किया गया।

