
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन और नगर पालिका सीएमओ अमर सिंह उईके के ऊपर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पटेल ने लगाए गंभीर आरोप। उन्होंने कहा आज गांधी जयंती पर भाजपा की नगर पालिका के द्वारा स्वच्छता अभियान केवल एक दिखावा साबित हो रहा है। जबकि जमीनी हकीकत यह है कि सिवनी मालवा का बस स्टैंड पर चारों तरफ गंदगी देखने को मिली है। वहीं अजय सिंह पटेल ने कांग्रेस साथियों के साथ बस स्टैंड की साफ सफाई की और नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ को आइना दिखाया। उन्होंने आगे कहा की नगर पालिका CMO और अध्यक्ष सफाई के नाम पर केवल दिखावा कर रहे हैं। सिवनी मालवा नगर में नागरिक कचरे की समस्याओं को लेकर परेशान है, नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ की नैतिक जिम्मेदारी होती है के शहर में प्रतिदिन साफ-सफाई होना चाहिए पर वह अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। जब नगर कि जनता ओर भाजपा के पार्षद ही अपनी नगरपालिका से संतुष्ट नहीं हैं। तो मेरा मानना है कि ऐसी स्थिति में नगरपालिका अध्यक्ष को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

