
नर्मदापुरम / सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि को कम करने तथा वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से नर्मदापुरम पुलिस द्वारा 28 सितम्बर से 08 अक्टूबर 2026 तक 10 दिवसीय हेलमेट एवं सीटबेल्ट अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ स्कूल-कॉलेजों एवं अन्य स्थानों पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
चौथे दिन की कार्रवाई….
01 अक्टूबर 2026 को अभियान के चौथे दिन जिलेभर में हेलमेट एवं सीटबेल्ट की सघन जांच की गई।
हेलमेट धारण नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 167 चालान, ₹50,100 समन शुल्क।
सीटबेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 38 चालान, ₹19,000 समन शुल्क।
इस प्रकार अभियान के अंतर्गत चौथे दिन कुल 205 चालान किए गए तथा ₹69,100 समन शुल्क अधिरोपित किया गया।
लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई हेतु 33 प्रकरण पीओएस मशीन के माध्यम से तथा 10 प्रकरण पत्र के माध्यम से, कुल 43 प्रकरण आरटीओ को भेजे गए।
इसके अतिरिक्त मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के तहत चौथे दिन कुल 226 चालान कर ₹76,700 समन शुल्क की कार्रवाई की गई।
जागरूकता गतिविधियों पर भी जोर….
चौथे दिन 12 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें 08 स्कूल/कॉलेजों में 1,030 विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई। अन्य स्थानों पर 04 जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 290 प्रतिभागियों को जागरूक किया गया।
चार दिनों की संयुक्त कार्रवाई….
28 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक अभियान के प्रथम चार दिनों में हेलमेट एवं सीटबेल्ट संबंधी कार्रवाई में—
▪️ 707 चालान
▪️ ₹2,41,300 समन शुल्क
▪️ 195 प्रकरण लाइसेंस निलंबन हेतु आरटीओ को प्रेषित किए गए हैं, शेष प्रकरण भी भेजे जा रहे हैं।
इन चार दिनों में जागरूकता अभियान के तहत कुल 44 कार्यक्रम आयोजित किए गए। 24 स्कूल/कॉलेजों में 2,255 विद्यार्थियों को यातायात शिक्षा दी गई तथा अन्य स्थानों पर 23 कार्यक्रमों के माध्यम से 1,690 प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
नर्मदापुरम पुलिस द्वारा अभियान के माध्यम से वाहन चालकों से अपील की जा रही है कि हेलमेट और सीटबेल्ट को चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का कवच समझें। स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें।
“सड़क पर सावधानी, जीवन की सुरक्षा की पहली जिम्मेदारी।”
नर्मदापुरम पुलिस

