
नर्मदापुरम / नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास सिवनी मालवा में महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने चित्रकला एवं भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने छात्राओं को महात्मा गांधी के जीवन, सिद्धांतों और आदर्शों के बारे में जानकारी देते हुए सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और अनुशासन के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में छात्रावास की छात्राओं एवं स्टाफ की सहभागिता रही।

