
नर्मदापुरम / सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कुसुम मालपानी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल न्यास कॉलोनी इटारसी में छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत स्कूल परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना, उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के ‘स्वच्छ भारत’ के सपने को साकार करने में अपना योगदान देना है।
इस अभियान में स्कूल के सभी बच्चों, शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ मिलकर श्रमदान किया।

