

नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर बानापुरा में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
साप्ताहिक बाजार बानापुरा में सभी सम्माननीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा देश को साफ, स्वच्छ, सुंदर बनाने के लिए जो बीड़ा उठाया गया है, उसमें अपना योगदान देकर सिवनी मालवा को भी स्वच्छ, सुंदर पर्यावरण में प्रथम स्थान पर लाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर विधायक प्रेम शंकर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रीतेश जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष पारिख, खेमचंद चौकसे, किरण राठौर, शैलेंद्र गौर नीरज तिवारी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

