

नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर वैश्य महासम्मेलन द्वारा गांधी चौक पर गांधी जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगाए गए।
कार्यक्रम में वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं, युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर जगदीश राठी, कैलाशचंद्र अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, विनीत राठी, सचिन महेश्वरी, रजत अग्रवाल, अमन अग्रवाल, नितिन मोड़, नरेंद्र मोड़, निलेश जैन, अतुल मोदी, वैभव अग्रवाल, आनंद खंडेलवाल, राजेश खंडेलवाल सहित वैश्य समाज के सदस्य उपस्थित थे।

