
नर्मदापुरम / राजधानी भोपाल के गुफा मंदिर मानस भवन उद्यान में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत आयोजित “आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम” में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पचौरी ने मुख्य रूप से सहभागिता की। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन भोपाल महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में भोपाल सांसद आलोक शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही भोपाल नगर निगम के पूर्व महापौर सुनील सूद, पूर्व अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, अभय पंडित, मनोज राठौर सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं, आशा दीदियां एवं भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा और जनहित से जुड़े विभिन्न संकल्पों पर चर्चा की गई।

