
नर्मदापुरम / शहर के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तृतीय दिवस आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद संदीप ठाकुर एवं जनप्रतिनिधि श्रीमती सुचित्रा यादव वार्ड की मातृ सह योगनी समिति की सदस्य एवं वार्ड के हितग्राही गर्भवती धात्री लाड़ली लक्ष्मी बालिकाएं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना की पात्र हितग्राही एवं लाड़ली बहना योजना आंगनबाड़ी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनीता जाटव एवं सहायिका शिवानी जाटव उपस्थिति रहीं। इस दौरान महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

