
नर्मदापुरम / कृषि महाविद्यालय पवार खेड़ा की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय एवं नर्मदापुरम का नाम रोशन किया है। कृषि महाविद्यालय पवारखेड़ा के अधिष्ठाता डॉ. पी के मिश्रा एवं 5 एमपी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल आशुतोष प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में कृषि महाविद्यालय पवार खेड़ा की एनसीसी कैडेट रक्षा कटहल एवं सुहानी खरे बीएससी द्वितीय वर्ष की कैडेट द्वारा 10 दिवसीय स्पेशल एडवेंचर कोर्स राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं साहसिक खेल संस्थान, दिरांग, अरुणाचल प्रदेश में सफलतापूर्वक संपन्न किया। महाविद्यालय की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉक्टर साक्षी सिंह ने बताया कि कैडेट्स ने कोर्स में ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, जिपलाइन, टेंट पिचिंग, सर्वाइवल एवं स्ट्रीम क्रॉसिंग का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण लिया। महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारी ने कैडेट्स को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

