
नर्मदापुरम / हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि गौतम का इटारसी आगमन हुआ। मध्य प्रदेश महामंत्री कन्हैयालाल रैकवार, जिला अध्यक्ष उदय मसानिया, जिला संगठन मंत्री, इटारसी नगर अध्यक्ष जितेंद्र मालवीय, नगर उपाध्यक्ष मनोज भाट, सोनू कुछवंदिया, योगेश प्रजापति एवं समस्त पदाधिकारी द्वारा हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष का माल्यार्पण किया गया एवं संगठन के विस्तार के लिए विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

