
नर्मदापुरम / दिनांक 01.10.2026 के रात्रि 10:00 बजे थाना देहात को सूचना प्राप्त हुई कि शांतिनगर निवासी धनराज पारदी की पत्नी केशूबाई पारिवारिक बातों से नाराज होकर घर से कहीं चली गई है। उसके साथ उसके दो बच्चे 05 वर्ष एवं 07 वर्ष तथा उसके भाई की बेटी उम्र 11 वर्ष भी थे।
महिला और तीन मासूम बच्चों के लापता होने की सूचना मिलते ही थाना देहात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। निरीक्षक उषा मरावी ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए तत्काल एक टीम का गठन किया। साइबर सेल और सीसीटीवी कैमरों की मदद से सघन खोजबीन शुरू की गई।
पुलिस टीम की तत्परता और सटीक दिशा में की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप, मात्र 02 घंटे के भीतर महिला और तीनों बच्चों को इटारसी रेलवे स्टेशन से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।
इस त्वरित और सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक उषा मरावी के साथ एएसआई (ASI) दीपक पाराशर और राजेश जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

