
नर्मदापुरम / ओजस्वी एवं प्रभावशाली आवाज के धनी प्रकाश गुप्ता को सम्मानित किया गया। उन्होंने जिले का नाम गौरवान्वित किया । प्रकाश गुप्ता का कहना है कि उनकी आवाज को आधुनिक तकनीक के माध्यम से एक नए स्वरूप में प्रस्तुत कर भारत के कोने-कोने तक पहुंचाने के प्रयासों के लिए टेलीविजन के सुप्रसिद्ध कलाकार करण मेहरा द्वारा सम्मानित किए जाने का गौरव प्राप्त हुआ। करण मेहरा ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक की लोकप्रिय भूमिका के लिए प्रसिद्ध हैं। इसके साथ ही वे ‘मेहंदी वाला घर’ एवं चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मेरे लिए यह सम्मान केवल सम्मान नहीं, बल्कि मेरी आवाज़ और वर्षों की मेहनत को मिली एक विशेष पहचान है। वहीं, मेरे पुत्र समीर गुप्ता द्वारा मेरी आवाज़ को आधुनिक तकनीक के माध्यम से नई पीढ़ी और देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने का प्रयास मेरे लिए गर्व का विषय है।
दोनों के लिए यादगार रहेगा सम्मान…
श्री गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान हम दोनों समीर और मेरे लिए एक यादगार एवं प्रेरणा दायी पल है, जो हमें आगे भी अपनी कला और प्रतिभा के माध्यम से नर्मदापुरम का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने वेलफेयर फाउंडेशन का उन्होंने आभार व्यक्त किया। श्री गुप्ता को कई फिल्मी स्टार कई टीवी सीरियल के धारावाहिक कलाकारों ने सामाजिक संस्था ने इनकी मधुर आवाज के कारण सम्मानित किया गया है। इसको लेकर श्री गुप्ता को सभी ने शुभकामनाएं दी हैं।
श्री गुप्ता कई सालों से बिखेर रहे जादूगरी आवाज…
प्रकाश गुप्ता पिछले 30- 40 सालों से अपनी जादूगरी आवाज बिखेर रहे हैं। श्री गुप्ता कई प्रकार की आवाज निकालते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में देवी भजन हों जाए किसी कार्यक्रम में संचालन होना हो, मां भगवती की आराधना, रामायण गीत ऐसे कई प्रकार के कार्यक्रमों में अपनी मधुर आवाज देते हैं। इसके पहले भी श्री गुप्ता को कई संस्थाओं ने सम्मानित किया है, इसके साथ ही में कई कार्यक्रम भी कर चुके हैं।

