
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्रीमति तृप्ति शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदया के मार्गदर्शन में दिनांक 01.10.2026 गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आसरा वृद्धाश्रम बांद्राबान में विधिक साक्षरता शिविर के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन का किया गया। जिसमें सुश्री के. शिवानी सचिव/न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम्, अभय सिंह जिला विधिक सहायता अधिकारी नर्मदापुरम्, आसरा वृद्धाश्रम की संचालक श्रीमती निर्मला माथनकर, स्वास्थ्य विभाग से सुश्री शेफाली नागर स्त्री रोग विशेषज्ञ, अनिल बडुके अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. स्वास्तिक सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. शुभम् अग्रवाल जनरल मेडिसीन, श्रीमती कांति यदुवंशी नर्सिंग ऑफिसर, अकिंत दुबे सपोटिंग स्टॉफ एवं वृद्धाश्रम में उपस्थित वृद्धजन उपस्थित रहें।
अतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम में उपस्थित वृद्धजन का स्वास्थ्य बी.पी., शुगर एवं स्वास्थ्य परीक्षण के साथ अस्थि रोग विशेषज्ञ द्वारा वृद्धजनों का हड्डी संबंधी जांच की गयी। नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा समस्त वृद्धजन की आँखों का चेकअप किया गया, जिसमें जिनके चश्मे के नंबर बदल गये है, उनको नए नंबर के चश्में प्रदान किये गये। वृद्धाश्रम में किसी भी वृद्ध को गंभीर बीमारी नही पायी गयी।
उक्त शिविर में नालसा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम 2007 की जानकारी, मध्यस्थता योजना, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 एवं निःशुल्क विधिक सहायता आदि की भी जानकारी दी गयी।

