
सिवनी मालवा / नकुल मालवीय / विधानसभा क्षेत्र के विधायक की अध्यक्षता में SDM कार्यालय सिवनी मालवा के सभाकक्ष में ‘भीलटदेव समिति’ की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसमें भीलटदेव धाम एवं मेला परिसर के सर्वांगीण विकास, जीर्णोद्धार, रखरखाव तथा सौंदर्यीकरण को लेकर व्यापक चर्चा की गई। इस उच्चस्तरीय बैठक में समिति के अध्यक्ष (विधायक), उपाध्यक्ष (जनपद अध्यक्ष), सचिव (एसडीएम सिवनी मालवा), कोषाध्यक्ष (जनपद सीईओ) और नगरपालिका अध्यक्ष सहित समिति के अन्य सदस्य व प्रशासनिक अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान परिसर की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की गई। इसके साथ ही, प्रस्तावित विकास कार्यों, बजट और निर्माण कार्यों की विस्तृत कार्य-योजना (ब्लूप्रिंट) को अंतिम रूप देने के लिए आगामी बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अंत में, माननीय विधायक जी ने उपस्थित सदस्यों एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीलटदेव क्षेत्र में सभी विकास व रखरखाव कार्य पर शीघ्र कार्ययोजना तैयार की जाए ताकि आगामी समय में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को बेहतर व सुगम सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।

