
सिवनी मालवा / नकुल मालवीय / कलेक्टर के निर्देशानुसार सिवनी मालवा स्थित जन-भावनाओं से जुड़ी राम वाटिका के सौंदर्यीकरण हेतु नगरपालिका सिवनी मालवा, एस.डी.एम सिवनी मालवा तथा नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक को एसडीएम सिवनी मालवा विजय राय द्वारा नगरपालिका कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया। वर्तमान में नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू जैन तथा नगर पालिका सीएमओ श्री उइके के नियंत्रण में राम वाटिका में सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य त्वरित गति से चल रहे हैं।
कलेक्टर नर्मदापुरम ने बताया है कि राम वाटिका सिवनी मालवा के लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़ी है, इसलिए इसके सौंदर्यीकरण हेतु जिला प्रशासन तथा नगरपालिका प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और निश्चित रूप से “राम वाटिका” को एक भव्य और सौंदर्य रूप दिया जाएगा।

