

नर्मदापुरम / मंगलवार को वार्ड क्रमांक 7 की आंगनवाड़ी केंद्र 30 ओर 31 में “सेवा संकल्प अभियान“ के तहत आंगन मिलन सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, कार्यक्रम की संयोजक नीरजा फौजदार, ज्योति वर्मा एवं अनीता अरुण जैन आदि ने मिलकर आंगन मिलन कार्यक्रम को संबोधित किया। सबसे पहले आँगनबाड़ी की सफाई की, तदुपरांत पौधा रोपा एवं मॉं सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया और आँगनबाड़ी की कार्यकर्ता को सम्मानित भी किया। श्रीमति प्रीति साहू एवं प्रीति यदुवंशी को पुष्पहार पहनाकर स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी बच्चों को स्वच्छता का संदेश देते हुये बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पूरे देश में “सेवा संकल्प अभियान“
का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों एंव हितग्राहियों को सम्मानित किया जा रहा है। सभी बच्चों को खेल खिलाये तथा बच्चों को पुरस्कृत भी दिए गये। साथ में संयोजकों द्दारा बच्चों को मिठाई फल एवं बिस्किट वितरित कर सभी बच्चों को स्वस्थ रहने की शुभकामनाएँ दी।

