
नर्मदापुरम / इटारसी / सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोना साबरी आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनवाड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य श्रीमती वंदना सागोरिया, गांव की प्रथम नागरिक सरपंच श्रीमती सुषमा मलैया, किसान मोर्चा के जिला मंत्री विजय चौरे, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला सह मीडिया प्रभारी चंद्रकांत मेहरा, ग्राम के सचिव संतोष झिंझोरे उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प कच्छ के द्वारा किया गया। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला सह मीडिया प्रभारी चंद्रकांत मेहरा ने अपने उद्बोधन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं साहित्याओं के कार्य की प्रशंसा की एवं शिक्षा का प्रथम केंद्र बिंदु आंगनबाड़ी ही होता है जहां से बच्चा स्कूल में बैठने के लिए तैयार होता है। सभी अतिथियों के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को प्रमाण पत्र एवं बच्चों को फल एवं मिठाइयां वितरित की गई। उक्त जानकारी चंद्रकांत मेहरा जिला सह मीडिया प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा जिला नर्मदापुरम द्वारा दी गईं।

