
नर्मदापुरम / क्रांति महिला स्व समूह महासंघ के बैनर चले जिले की समिति महिलाएं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। अजय मंजारिया ने बताया कि मंगलवार को भूख हड़ताल का दूसरा दिन है परंतु शासन प्रशासन न कोई अधिकारी महिलाओं से बातचीत करने के लिए आया है। महिलाएं खुले आकाश के तले दिन और रात बैठी हुई हैं, बगैर किसी आवश्यक सुविधाओं के। जिला अध्यक्ष गोरी इसकर ने बताया कि समूह द्वारा स्कूलों में मध्यान भोजन और आंगनबाड़ियों में पोषण हर प्रदान किया जाता है, परंतु कई सालों से शासन द्वारा इसकी डरे नहीं बढ़ाई गई हैं। आज के महंगाई के समय में बच्चों को पोषण आहार प्रलय बहुत कठिन हो गया है। कविता राजपूत ने बताया कि बच्चों को 100% उपस्थित पर 60% की दर से भुगतान किया जाता है, प्रदेश उपाध्यक्ष रोशनी सोनी ने बताया शासन द्वारा समूह को समूह को जो कंट्रोल से राशन प्राप्त किए हैं, उसमें 20% कचरा निकल जाता है अतः 20% राशन बड़ा कर दिया जाए। संघठन के मीडिया प्रभारी अजय मंजारिया में बताया कि आंदोलन में जिले के साथ ब्लॉक की महिलाएं 15/9/2026 से चूला बंद हड़ताल पर हैं और जब शासन द्वारा उनकी मांगे नहीं मांगी जाती, वे सोमवार से भू हड़ताल पर बैठी हैं जो अनिश्चितकालीन तक जारी रहेगी।

