नर्मदापुरम / इटारसी / मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जमानी रोड स्थित एक बेल्डिंग की दुकान में एक सांप दिखाई देने की सूचना मिली। जफर अली ने जब दुकान खेलने के लिए शटर को खोला तो उन्हे दिवार के उपर से नीचे उतरते हुए एक सांप दिखाई दिया। दुकान में बहुत समान रखे होने से वह समझ नही पाए की सांप कहा गया। दो दिन पहले उन्हे दुकान में सांप की केचलु भी मिली थी। वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन मे वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव सर्पमित्र पंकज केवट ने तत्काल मौके पर पहुंच कर जब सब समान हटाया तो वहा फर्श में दरार दिखाई दी। फर्श को जब तोडा गया तव वह (indian rat snake/non venomous) घोड़ा पछाड प्रजाति का सांप करीब 5 फीट दिखाई दिया। जिसे सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र मे सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिए। वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव 📲9407186051…..

