

नर्मदापुरम / शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आज दिनांक 28 सितंबर 2026 को महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ. हरप्रीत रंधावा के मार्गदर्शन में *राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
स्वच्छता अभियान की कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती पूनम साहू द्वारा उनके कुशल नेतृत्व एवं व्यवस्थित मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान को सुचारू रूप से संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर NSS अधिकारी श्रीमती प्रेमलता पाटिल एवं NCC अधिकारी सुश्री नीतू अहिरवार ने छात्राओं को स्वच्छता के महत्व एवं सेवा-भाव के प्रति प्रेरित किया। सुश्री प्रिया कालोशिया एवं सुश्री करिश्मा ने अभियान में विशेष सहयोग प्रदान किया।
अभियान के दौरान NSS स्वयंसेविकाओं एवं NCC कैडेट्स ने पूर्ण उत्साह एवं समर्पण भाव से महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं सुंदर परिसर का संदेश दिया।
प्रभारी प्राचार्य द्वारा छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु कहा गया कि महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ रखना केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी का नैतिक दायित्व है। प्रभारी प्राचार्य द्वारा दिए गए प्रेरणादायी उद्बोधन से छात्राओं में सेवा कार्य के प्रति विशेष उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को “स्वच्छ परिसर – हमारी जिम्मेदारी” का संकल्प दिलाया गया।

