
नर्मदापुरम / गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष बारिश कम होने से तवा डैम में जलस्तर अभी भी अधिकतम लेवल तक नहीं पहुंच पाया है। तवा डैम का अधिकतम जलस्तर 1166 फिट है और अभी वर्तमान में 1161.70 फिट दर्ज किया गया है, जो लगभग अधिकतम लेवल से 4 फीट कम है, जिस वजह से इस वर्ष तवा डैम के गेट नहीं खोले जा सके हैं। मानसून 15 जून से प्रारम्भ होकर 15 सितंबर तक खत्म हो जाता है और अब सितंबर माह भी खत्म होने वाला है। सेठानी घाट पर जल स्तर 951.40 फीट दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम जलस्तर 967 फीट है। बरगी डैम का जलस्तर 422.95 मीटर दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम जलस्तर 422.76 मीटर है, वही बरगी डैम के तीन गेट आधा मीटर खोलकर 8370 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। वारना डैम का जलस्तर 347. 16 मीटर दर्ज किया गया और अधिकतम जलस्तर 348.55 मीटर है।

