
नर्मदापुरम / नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव द्वारा आज वार्ड क्रमांक 23 में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया। इस दौरान उन्होंने मशीनरी की पूजन की साथ ही भूमि पूजन किया। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने बताया कि वार्ड क्रमांक 23 के नागरिकों की लंबे से यह मांग चली आ रही थी। यह सड़क 28 लाख की राशि से बनेगी। इस सड़क के बन जाने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। श्रीमती यादव द्वारा निर्माण एजेंसी को सड़क निर्माण कार्य समय सीमा में और गुणवत्तायुक्त पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वार्ड पार्षद बंटी परिहार, सुनील गोरे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे। वार्डवासियों ने सौगात मिलने पर नपाध्यक्ष श्रीमती यादव का आभार माना।

