

नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / डोल ग्यारस पर्व पर विगत 21 वर्षों से निरंतर चल रही प्रतियोगिता 24 सितंबर प्रातः 5 बजे हुआ समापन ।
उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख प्रतियोगिता कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच आयोजन समिति द्वारा डोल ग्यारस पर्व पर प्रतिवर्ष आयोजित प्रदेश स्तरीय विराट ईनामी भजन मंडली प्रतियोगिता में प्रदेश के नामी 12 उत्कृष्ट मंडलों ने भाग लेकर दूर दूर आए श्रोताओं को उत्कृष्ट कला से किया मंत्रमुग्ध।
कार्यक्रम में प्रतिवर्ष आयोजित विशेष प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश पिछड़ा वित्त विकास निगम अध्यक्ष केबिनेट मंत्री रवि मालवीय सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह मंडलोई, वरिष्ठ नेता संतोष पारीक। अतिथि में पूर्व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेंद्र सिंह मंडलोई, पूर्व जिला महामंत्री रघुवीर सिंह राजपूत, सलकनपुर मंडल पूर्व अध्यक्ष रामसजीवन यादव, सिवनी मालवा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मृगेंद्र सिंह मंडलोई, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी, बेलीराम लोवंशी, रेवाराम गौर, कमल पाल होटल सिंदूर, रिसॉर्ट संचालक अनिल यादव, जिला सहकारी बैंक पूर्व डायरेक्टर रामचंद्र लोवंशी, वरिष्ठ नेता मस्तान सिंह तोमर, पार्षद डॉ. किरण राठौर, पार्षद दुर्गेश उईके, विश्व हिंदू परिषद जिला सेवा प्रमुख नितिन मेस्कर, रामजीवन बकोरिया, जिला गौरक्षा प्रमुख कैलाश दायमा, नर्मदापुरम नगर मंत्री सुरेन्द्र साहू, सह मंत्री प्रखर राज शर्मा आदि अतिथियों के द्वारा
क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे गोवंश को सुरक्षित आश्रय देने वाले प्रतिनिधियों में सिवनी मालवा अनुविभागीय दंडाधिकारी विजय राय, संतोष पारीक, प्रवीण अवस्थी, दीपक पालीवाल, श्री दादाजी गोशाला के सेवकों गजराज मीणा, राजा तिवारी, अक्षय राजपूत, सिवनी मालवा थाना प्रभारी नवीन पांडे, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों में भारतीय किसान संघ के रामेश्वर जाट, क्रांतिकारी किसान संगठन के बृजमोहन पटेल, किसान यूनियन टिकैत के संतोष पटवारे, उद्यमी मातृशक्ति में बर्फ उद्योग की संचालिका वंदना दुबे, मां नर्मदा की बाढ़ में बहे श्रद्धालुओं को बचाने जीवन रक्षक दिनेश पाल, अंकुश पाल आदि को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में आयोजन समिति एवं अतिथियों द्वारा श्री जगदम्बा मंडल सोनासावरी, श्री राम मंडल मछवाई, श्री बालिका मंडल फोगरिया बैतूल, श्री कृष्ण मंडल बोरखेड़ा कला, श्री सरस्वती मंडल वुधवाड़ा, श्री नागराज मंडल इटारसी, श्री शिव ज्योति मंडल तिलाड़िया, श्री महावीर मंडल सोयत, श्री श्याम मंडल मोकलवाड़ा, श्री नव ज्योति मंडल जमाड़ा को पुरस्कार प्रदान कर शील्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। टेंट एवं साज सज्जा साउंड व्यवस्था मंच संचालक आदि को किया गया सम्मानित।
प्रतियोगिता में 2 दिनों तक निरंतर मंच संचालन विनोद रघुवंशी दीपक सोनी ने किया प्रतियोगिता कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का संचालन सनूप सिंह यदुवंशी ने किया। सामाजिक अतिथियों का संचालन प्रवीण अवस्थी राघवेंद्र अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में अंत में सभी का आभार कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर ने व्यक्त किया । विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच द्वारा आयोजित विराट इनामी भजन मंडली प्रतियोगिता कार्यक्रम में आयोजन समिति के शिव राठौर, मंच नगर अध्यक्ष राघवेंद्र अग्रवाल, डा. सौरभ रघुवंशी, सनूप सिंह यदुवंशी, राजू राय, संतोष राठौर, निलेश राठौर, सुशील गोहर, रामसिंह यादव, रविन्द्र छिरेले, नरेंद्र योगी, कम्मू गौर, योगेश राय, नरेंद्र यदुवंशी, सुमित सराठे, रामबाबू रघुवंशी, जानी नागले, मंगल सिंह राजपूत, हरिओम पाल, धनराज पाल, महेश कीर, दिनेश बाथब, राजा बाथब के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण नागरिक जन उपस्थित रहे।

