
नर्मदापुरम / पं. रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं सार्वजनिक स्थल पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सार्वजनिक स्थल की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को बताया गया कि स्वच्छ सार्वजनिक स्थल स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के लिए आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जैन सर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सार्वजनिक स्वच्छता के महत्व एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बी.ए., बी.कॉम. एवं बी.एड. के विद्यार्थी उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

