
नर्मदापुरम / इटारसी / पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 24 सितंबर 2026 को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।अभियान के तहत रेलवे कॉलोनी में निवास करने वाले लोगों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों एवं कॉलोनीवासियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने वाले नारे लगाए तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।इसके पश्चात रेलवे स्कूल, इटारसी में विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, टीम भावना एवं सक्रिय सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित किया गया। भोपाल मंडल द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत रेलवे परिसरों, स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों एवं अन्य स्थानों पर स्वच्छता के साथ-साथ जन-जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है, ताकि स्वच्छता को जनभागीदारी के माध्यम से दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जा सके।

