
नर्मदापुरम / महाराष्ट्र के नासिक में दिनांक 27 से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाली 36वीं जूनियर नेशनल थ्रोबॉल चैम्पियनशिप में प्रधानमंत्री उत्कृष्ट नर्मदा महाविद्यालय के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। बालिका वर्ग में अंशिका राजपूत तथा बालक वर्ग में अभिषेक टीकाम एवं शेख इजाज का चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ी पिछले लगभग दो वर्षों से महाविद्यालय में प्रशिक्षक स्नेहा दुबे के मार्गदर्शन में नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के परिणामस्वरूप खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामकुमार चौकसे ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए निरंतर अभ्यास कर खेल कौशल को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर गणित विभागाध्यक्ष डॉ. संजय चौधरी, खेल विभाग प्रभारी डॉ. महेश मानकर एवं खेल विभाग अधिकारी डॉ. नरेंद्र पांडे ने चयनित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

