
नर्मदापुरम / नगर के वार्ड नं 26,27 भीलपुरा क्षेत्र के रहवासी इन दिनों जल संकट से जूझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस वार्ड में जल प्रदाय हेतु एकमात्र मोटर हर माह खराब हो जाती है जिससे जल संकट की स्थिति उत्पन्न होती है। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि अमृत योजना की पाइपलाइन से कभी भी पानी 15 मिनट भी पानी नहीं आता है और पम्प की मोटर आए दिन खराब होती रहती है साथ ही यहां के लोगों ने बताया कि वार्ड में तैनात दो पम्प ऑपरेटर जो कि मोहल्ले में रहते हैं, ये दोनों पम्प संचालन के समय या तो शराब के नशे में रहते हैं या पत्ते खेलते हैं। जिससे लोड बढ़ने से मोटर बार बार खराब हो जाती है। साथ ही लोगों ने बताया कि इन दोनों पम्प ऑपरेटरों ने यहां कई जगह अवैध कनेक्शन करवाए हैं। जिससे भी मोटर पर लोड बढ़ रहा है, इसकी शिकायत रहवासियों द्वारा कई बार नगर पालिका में की जा चुकी है, किंतु कोई कार्यवाही हैं की जाती है बल्कि इन पम्प ऑपरेटरों का बचाव किया जाता है।

