
नर्मदापुरम / जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय कठिन परिस्थितियों में पहुंचे गांव, युवाओं को किया प्रेरित – जरूरतमंद के इलाज हेतु तत्काल मदद भी कराई। ग्राम नागपुर कला नई बस्ती में वुधवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डान पांडेय, जिला कांगेस उपाध्यक्ष ओमसेन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय (टप्पू मिश्रा) राज कुमार काकोड़िया, दीपू काकोड़िया की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में गांव के सभी युवा साथी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कई युवाओं ने कांग्रेस कमेटी की सदस्यता ग्रहण कर गांव के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। विशेष बात यह रही कि कार्यक्रम से पूर्व गांव की सीमा के पास तेंदुआ देखे जाने की खबर तेजी से फैल गई, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। इसके बावजूद जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय अपने निर्णय पर अडिग रहे और गांव पहुंचने का निश्चय नहीं बदला। गांव में सड़क की सुविधा न होने के कारण उन्हें अपनी गाड़ी लगभग 15-20 मीटर दूर खड़ी करनी पड़ी, जिसके बाद वे पैदल चलने को तैयार हुए। हालांकि, ग्रामीणों ने सहयोग करते हुए उन्हें दोपहिया वाहन के माध्यम से गणेश पंडाल तक पहुंचाया।

