
नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी टीम ने अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नानूपुरा के जंगल मे 40लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 1200 किलोग्राम लहान बरामद किया। तत्संबंध में जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि वृत्त औद्योगिक क्षेत्र इटारसी की टीम ने नानूपुरा के जंगल मे 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 1200 किलोग्राम महुआ लहान बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिसकी अनुमानित कीमत 1,28,000/ रूपये है । इस दौरान मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के 3 प्रकरण कायम किए गए। उक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक के. के. पड़रिया, मुख्य आरक्षक मदन रघुवंशी, दुर्गेश पठारिया, दुर्गा प्रसाद मांझी आरक्षक सारिका का सराहनीय योगदान रहा।

