
नर्मदापुरम / समेरिटंस स्कूल के 13 एमपी बटालियन से जुड़े ट्रुप नंबर 13/13 जूनियर डिवीजन के एनसीसी कैडेट्स ने ‘स्वच्छता अभियान’ के तहत विद्यालय परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया। यह कार्यक्रम 13 एमपी बटालियन के हवलदार सुशील कुमार एवं सेकेंड अफसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान कैडेट्स ने अनुशासन और सेवा भावना का परिचय देते हुए विद्यालय मैदान और आसपास बिखरे प्लास्टिक कचरे, कागज के टुकड़ों और सूखे पत्तों को एकत्र कर उनका सही निस्तारण किया। इस श्रमदान के जरिए छात्रों ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल एक दिन का काम नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन की एक आदत होनी चाहिए। जागरूकता और सफाई अभियान के साथ-साथ कैडेट्स को स्वच्छता का महत्व भी समझाया गया। एनसीसी मैनेजर प्रदीप कुमार यादव ने ने कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने सभी कैडेट्स ने भविष्य में भी अपने घर, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का सामुदायिक संकल्प लिया। इस सराहनीय प्रयास के लिए विद्यालय निदेशक डॉ आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत और सभी शिक्षकों ने एनसीसी कैडेट्स के जज्बे और उनकी सक्रिय भागीदारी की जमकर सराहना की।

