
नर्मदापुरम / नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख और नगरपालिका की इंजीनियर दीक्षा तिवारी के साथ वार्ड क्रमांक 12 में हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी और इंजीनियर को निर्देशित करते हुए समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख, भाजपा नेता रोहित गौर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि और निर्माण एजेंसी के कर्मचारी उपस्थित थे।

