
नर्मदापुरम / नपाध्यक्ष नीतू यादव द्वारा बुधवार को हर्बल पार्क घाट पर बन रहे कृत्रिम कुंड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित नपा की टीम को सख्त निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही कृत्रिम कुंड तक पहुंचने के लिए सड़क को तैयार करें। कुंड के आसपास लाइटिंग व्यवस्था, पेयजल और पर्याप्त ऐरिया में टेंट लगाएं। साथ ही श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए प्रतिमाएं कुंड में विसर्जित करें। निरीक्षण के दौरान इंजीनियर दीक्षा तिवारी, पूर्व पार्षद अर्पित मालवीय सहित नपा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं सीएमओ वैभव देशमुख द्वारा नागरिकों से अपील की है कि मां नर्मदा के जल में सीधे मूर्तियों का विसर्जन न करें। विसर्जन के लिए हर्बल पार्क घाट पर कृत्रिम कुंड बनाया जा रहा है। जहां पर आप सुरक्षित रूप से अपनी प्रतिमा का विसर्जन कर सकेंगे। साथ ही नपा की टीम आपके सहयोग के लिए वहां तैनात रहेगी।

