
नर्मदापुरम / ग्राम गुनौरा में वर्षों से चली आ रही सनातनी परंपरा को निभाते हुए ग्राम गुनौरा में डोल ग्यारस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
भगवान के विमान (पालकी) को ग्रामीणों ने पूरे गांव में भ्रमण कराया। हर घर में भगवान के विमान का द्वार पर तखत सजाकर फूल-मालाओं और आरती की थाली से स्वागत हुआ।
गांव के पुजारी स्व. दादा हरिशंकर दुबे के विष्णु लोक पधारने के बाद इस पावन परंपरा को उनकी धर्मपत्नी पुजारन दादी जमुना बाई और उनका परिवार पूरी निष्ठा से निभा रहा है।
विमान यात्रा खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंची, जहाँ ग्राम सेठ एवं उनके परिवार ने भगवान् की पूजा अर्चना करके प्रसाद बंटवाया इस अवसर पर ग्रामीणों ने भजन-कीर्तन, नृत्य और पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसी बेला में पुजारी परिवार के पंडित रेवती रमन दुबे, पंडित रजनीश दुबे, पंडित रचित दुबे एवं पंडित भरत दुबे द्वारा सभी ग्राम वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

