

नर्मदापुरम / स्थानीय पीपल चौक स्थित नर्मदांचल पत्रकार भवन में विराजमान भगवान श्री गणेश को शनिवार को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर भगवान गणेश की आकर्षक साज-सज्जा के साथ भव्य झांकी तैयार की गई। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने छप्पन भोग कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती की गई। महाआरती में पार्षद निर्मला रॉय एवं पार्षद आरती लक्ष्मण बैस सहित पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान गणेश की आरती की और प्रसादी ग्रहण की।
इस दौरान पत्रकार भवन में गणपति बप्पा के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, विजय कुंभारे, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर व्यास, मनोज सोनी, प्रदीप गुप्ता, रूद्र प्रताप सिंह चौहान, इन्द्र कुमार सोनी, दयाराम फौजदार, कमलेश चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल, सीमा केथवास, पुरुषोत्तम मालवीय, हेमंत राजपूत, कन्हैयालाल वर्मा सहित समाजसेवी एस डांगी, मनीष सोलंकी, नलिन पटेल, श्री चौहान, राजीव दुबे, मयंक तोमर, अधिवक्ता मनीष तिवारी, अधिवक्ता अनूप तोमर, अधिवक्ता आनंद तिवारी, पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन दीपक जैन, राजेंद्र धाकड़, गोविंद चौधरी, गोलू अवस्थी, श्रीमति कुसुम तोमर, राजेंद्र धाकड़, के एन त्रिपाठी, सी बी खरे महा आरती में विशेष रूप से शामिल रहे ।

