
नर्मदापुरम / शिवपुर में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन, आमजन को दी गई स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर थीम ” स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” के अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. श्रीराम करोंजिया के निर्देशन एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. अशोक पुष्कर के मार्गदर्शन में एकीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सह आयुर्वेद औषधालय शिवपुर में भगवान धन्वंतरि का विधिवत पूजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कौशल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में विधायक प्रतिनिधि राजकुमार यादव, अनिल अग्रवाल, अनुराग यादव, वरिष्ठ समाजसेवी देवेश यादव, अरविन्द यादव एवं पत्रकार गुलशन यादव उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा आमजन को आयुर्वेद के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली तथा दैनिक जीवन में आयुर्वेद को अपनाने के संबंध में जानकारी दी गई। आयुर्वेद की परंपरागत जीवन पद्धति, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या को अपनाकर स्वस्थ जीवन जीने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में एकीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सह आयुर्वेद औषधालय शिवपुर में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से आमजन को आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कार्यक्रम में संस्था की ओर से डॉ. सुरेन्द्र कौशल, डॉ. शुचि यादव, रोशनी पटेल, सुदीप दीवान, रविंद्र यादव, शिव प्रसाद यदुवंशी, प्रियंका केवट एवं संतोष महिपाल सहित संस्था का स्टाफ उपस्थित रहा।

