
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में डोल ग्यारस पर्व अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में विश्व हिंदू परिषद के डोल स्थापना दिवस समापन अवसर आयोजित विराट इनामी भजन मंडली प्रतियोगिता कार्यक्रम का पूज्य धर्माचार्यों समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ ।
उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर ने बताया कि डोल ग्यारस पर्व को सिवनी मालवा को गौरवान्वित करने हेतु मंच प्रयासरत हे।
इसी श्रृंखला में डोल ग्यारस पर्व पर आयोजित विराट इनामी भजन मंडली प्रतियोगिता शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्टीय कथा वाचिका अनन्या शर्मा, धर्माचार्य आचार्य पंडित पुनीत दुबे, पुरोहित पंडित घनश्याम तिवारी, पुरोहित पंडित अनिल शास्त्री, श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट पूज्य धर्माचार्य पंडित अवधेश तिवारी, कक्काजी ट्रस्ट अध्यक्ष पंडित यज्ञेश तिवारी, भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारीक, भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी, भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता अधिवक्ता परिषद जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह राजपूत, नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेन्द्र गौर, समाजसेवी सुनील कलवानी, समाजसेवी अतुल शर्मा, पार्षद ईश्वर जमीदार, पार्षद विधायक प्रतिनिधि विक्रम सूर्यवंशी, डॉ. किरण राठौर, पार्षद प्रतिनिधि तुलसीराम कुशवाह, पूर्व पार्षद कैलाश लोवंशी, समाजसेवी कुंदन श्रीवास, समाजसेवी अनिल जैन, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि एड. पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला, पूर्व पार्षद अन्नू काका सोनी आदि अतिथियों द्वारा भगवान श्री राम चंद्र जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में राष्टीय कथा वाचिका अनन्या शर्मा ने कहा कि डोल ग्यारस जिसे जल झूलनी एकादशी के नाम से जाना जाता हे सनातन धर्म में में भगवान श्री हरि विष्णु और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है भाद्र पद शुक्ल पक्ष एकादशी मनाया जाने बाला हे
कार्यक्रम में उदघाटन कार्यक्रम प्रसिद्ध डांसर सुर्वी द्वारा सुंदर धार्मिक भजनों पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई ।
इसी के साथ ही मां यशोदा के सांवरे म्यूजिकल ग्रुप के प्रसिद्ध गायक अभिषेक मालवीय द्वारा भजन संध्या में श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया
कार्यक्रम में ढोढरामऊ के द्वारा आदिवासी नृत्य कला के माध्यम से जनजातीय धार्मिक गीतों पर अदभुत नृत्य कला का प्रदर्शन किया।
विराट इनामी भजन मंडली प्रतियोगिता में श्री कृष्ण मंडल बोरखेड़ा कला, श्री सरस्वती मंडल बुधवाडा, श्री नागराज मंडल इटारसी, श्री शिव ज्योति मंडल तिलाडिया, श्री महावीर मंडल सोयत, श्री श्याम मंडल मोकलबाड़ा, श्री नवज्योति मंडल जमाडा, श्री श्याम मंडल नकतरा खापा, श्री जगदम्बा मंडल सोना सांवरी, श्री राम मंडल मंचवाई, श्री बालिका मंडल फोगरिया बैतूल आदि ने प्रतियोगिता में सुंदर प्रस्तुति दी।
प्रतियोगिता कार्यक्रम में मंच संचालक विनोद रघुवंशी, दीपक सोनी एवं उदघाटन कार्यक्रम में कार्यक्रम में संचालन कार्यक्रम के संयोजक शिव राठौर एवं सभी अतिथियों का आभार जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच सिवनी मालवा नगर अध्यक्ष राघवेंद्र अग्रवाल ने किया।
डोल ग्यारस पर्व विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच आयोजित प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी, जिला धर्मयात्रा महासंघ प्रमुख राजू राय, नगर मंत्री सुशील गोहर, संतोष राठौर, नरेंद्र योगी, राघवेंद्र अग्रवाल, रविन्द्र छिरेले, राजा बाथब, विनोद रघुवंशी, दीपक सोनी, रामसिंह यादव, चंदन गोलू बाथब, मातृशक्ति नगर सह संयोजिका नीलिमा सकतपुरिया, सरस्वती बाथब, संजना बाथब के साथ बड़ी में आयोजन समिति कार्यकर्ता नागरिक जन मातृशक्ति उपस्थित रहे।

