
नर्मदापुरम / माखननगर / सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत पौधारोपण कर शपथ ली मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखण्ड माखननगर जिला नर्मदापुरम ने सेक्टर क्रमांक 04 के ग्राम मानागांव में नीम बाबा के यहां ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री रघुवर प्रसाद यादव की पुण्य स्मृति में वटवृक्ष एवं पीपल का पौधारोपण किया एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन कोटगांव में अध्यक्ष सतीश यादव ने नीम के पौधे का पौधारोपण किया। नवांकुर संस्था प्रमुख नीतिराजसिंह यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् सामाजिक सरोकारों को विभिन्न विषयों पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता सहित शासन ओर समाज के बीच सेतु का काम करता है। इसी क्रम में ग्राम मानागांव एवं कोटगांव में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। विकासखंड समन्वयक श्रीमती सुखवती वर्मा ने सेवा संकल्प के बारे में लोगों को समझाया। परामर्शदाता राकेश कीर ने सेवा संकल्प वृक्षारोपण की शपथ दिलाई। इस अवसर हरिनारायण यादव, सुनील यादव, रेखा यादव, रेवाराम विश्वकर्मा, अभिषेक, रीतेश, छोटे पंडा, भीम पटेल, तेजराम यादव, संजय यादव, शुभम, गेंदालाल यादव उपस्थित रहे।

