
नर्मदापुरम / स्थानीय पीपल चौक स्थित स्वर्गीय पत्रकार प्रशांत दुबे नर्मदांचल पत्रकार भवन में भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा विराजमान है। यहां प्रतिदिन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ श्री गणेश जी की महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज वुधवार शाम 7:30 बजे भगवान श्री गणेश जी को छप्पन भोग अर्पित कर भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
इस पावन अवसर पर आप सभी सम्माननीय नागरिकों, स्थानीय गणमान्यजनों एवं पत्रकार साथियों की गरिमामयी उपस्थिति सादर अपेक्षित है। आइए, भगवान श्री गणेश जी के छप्पन भोग एवं महाआरती में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
स्थान: स्वर्गीय पत्रकार प्रशांत दुबे नर्मदांचल पत्रकार भवन, पीपल चौक, नर्मदापुरम।
समय: आज शाम 7:30 बजे, दिनांक 23/09/2026…

