

नर्मदापुरम / आयुध नगर इटारसी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में गणेश उत्सव के पावन अवसर पर श्री राधा कृष्ण गणेश उत्सव समिति द्वारा म्यूजिकल चेयर, डांस एवं अंताक्षरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस आयोजन में बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के उपमहाप्रबंधक शेखर पांडे एवं मध्यप्रदेश सिंचाई जल संसाधन विभाग स्पोर्ट्स क्लब के क्षेत्रीय अध्यक्ष बशारत खान रहे। अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
डांस प्रतियोगिता में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान मीनल यादव, द्वितीय रिवांश एवं तृतीय अद्विका ने प्राप्त किया। वहीं 7 से 11 वर्ष आयु वर्ग में आराध्या सिंह, मनुष रघुवंशी, निधि श्रृंगार एवं शिव राजपूत को पुरस्कार प्रदान किए गए। 12 से 20 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम वान्या पटेल, द्वितीय रिद्धि प्रजापति एवं तृतीय मोनिका रहीं।
म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में यशिका पवार, सम्राट एवं सुप्रिया कुमारी को पुरस्कृत किया गया। वहीं महिला वर्ग की अंताक्षरी प्रतियोगिता में देविका गोह, सरिता पांडे, हेमलता, पूजा पवार, रेखा चौहान एवं कोमल नरवर को पुरस्कार प्रदान किए गए।
आयोजन को सफल बनाने में राकेश सराठे, दिलीप प्रजापति, आशीष मेहरा, करण कुशवाहा, राजेश पंडित, पांडे एवं मेहरा सहित समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
गणेश उत्सव के दौरान आयोजित इस मनोरंजक प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही और प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

