नर्मदापुरम / सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत मंगलवार को संकुल स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोलरिया में आयोजित किया गया।
जिसमें शासन द्वारा जनप्रतिनिधि के रूप में सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र विधायक प्रेम शंकर वर्मा, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं RJDU सदस्य योगेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य प्रताप सिंह राजपूत, वरिष्ठ समाजसेवी निर्भय सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह राजपूत तथा विशेष रूप से पधारे भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सत्यनारायण परिहार के द्वारा संकुल स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।
तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतियोगिता के परिणाम में निर्णायक की भूमिका भी निभाई गई।
प्रदर्शनी के अंत में प्रतियोगिता के निर्णायक परिणाम में माध्यमिक शाला अंतर्गत तीसरा स्थान सिमरन यादव कक्षा सातवीं, ज्ञान सरोवर विद्यालय आमूपुरा, दूसरा स्थान सोनी बमने कक्षा आठवीं शासकीय माध्यमिक शाला डोलरिया तथा प्रथम स्थान आशिका यादव कक्षा सातवीं ज्ञान सरोवर स्कूल अमरपुरा ने प्राप्त किया।
इसी प्रकार हायर सेकेंडरी स्कूल (9वीं से 12वीं) चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम में तीसरा स्थान गीतांजलि राजपूत कक्षा दसवीं, सत्य साईं पब्लिक स्कूल रतवाडा, दूसरा स्थान भावना गौड़ कक्षा ग्यारहवीं तथा प्रथम स्थान माही बनवारी कक्षा दसवीं, शा.उ.मा.वि.डोलरिया द्वारा प्राप्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक मुकेश शुक्ला द्वारा एवं आभार संस्था प्रमुख श्रीमती गीता देवी पंथी द्वारा किया गया।
दिनांक 22/09/26 को विद्यालय में उमंग दिवस “जीवन कौशल शिक्षा पर आधारित कार्यक्रम” भी आयोजित किया गया। जिसमें थाना डोलरिया से थाना प्रभारी प्रवीण चौहान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोलरिया से डॉक्टर लव चौबे तथा भावना वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संयोजक एवं संचालन जिला मास्टर ट्रेनर श्रीमती ज्योति खन्ना एवं श्रीमती नीलिमा कोरडे द्वारा किया गया।

