
नर्मदापुरम / मंगलवार को शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
पथरोटा में उमंग कार्यक्रम अंतर्गत प्रतियोगिता कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण एवं चित्रकला विद्यालयीन स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये प्रतिभागीयों की प्रतियोगिताएँ मान योगिराज पटेल एवं मान शुभम टिकारिया के मुख्य आतिथ्य में संकुल स्तर पर आयोजित की गयीं । कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिसमे भाषण में माध्यमिक स्तर के 29 एवं उच्च माध्य, स्तर पर 11 एवं चित्रकला में माध्यमिक
स्तर के 27 एवं उच्च माध्य. स्तर पर 13 प्रतिभागीयों ने भाग लिया । चयन समिति द्वारा चयनित भाषण में माध्य स्तर पर –
प्रथम – कु.रिषिका पाल – शास.एकी. मा माध्य.शाला आयुधनगर.
द्वितीय – रिषभ उरले शास.मा माध्य.शाला चांदोन।
तृतीय – लक्ष्य कहार अशास. नव जीवन बल निकेतन सनखेडा।
उच्च माध्य स्तर पर….
प्रथम – कु.रागिनी उइके – शास.उच्च मा माध्य.शाला आयुधनिर्माणी।
द्वितीय – कु.धानी मलैया शास.उच्च. मा माध्य शाला सनखेडा।
तृतीय – कु.सिद्धि मलैया शास.उच्च मा माध्य. शाला सनखेडा।
चित्रकला में माध्य. स्तर पर
प्रथम – अनमोल तायडे – शास.एकी. मा माध्य.शाला आयुधनगर।
द्वितीय – कार्तिक कुशवाह अशास.मा बी.पी.एस. ज्ञान निकेतन पथरोटा।
तृतीय – वैष्णवी चौरै अशास. श्री टैगोर विद्या मंदिर पथरोटा।
उच्च, माध्य स्तर पर….
प्रथम – कु.अंजलि अहिरवार शास.उच्च मा माध्य.शाला पथरोटा।
द्वितीय – कु.हिमांशी मालवीय.
तृतीय – कु.कीर्ति उइके।
शास.उच्च.मा माध्य शाला सनखेडा।
शास.उच्च. मा माध्य शाला आयुधनिर्माणी।
मुख्य अतिथियों द्वारा चयनित उपस्थित सभी प्रतिभागियों को अपने
उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु संबोधित किया गया एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। उपरोक्त सभी चयनित प्रतिभागी विकास खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम पश्चात्
संस्था प्राचार्य अरविन्द देवलिया ने आभार प्रकट किया।

